निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश में विधानसभा के चुनाव के पूर्व विधानसभा क्षेत्र थांदला क्रमांक 194 थांदला की नामावली शुद्धिकरण का कार्य किया जा रहा है ।
नामावली में दर्ज अनुपस्थित / स्थानांतरित / मृत एवं दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं के नाम परीक्षण उपरांत बीएलओ से प्रस्ताव प्राप्त कर निरसन किये गए । जिसकी सूची कार्यालय की निर्वाचन शाखा में उपलब्ध है कोई भी व्यक्ति इस सूची को देख सकता एवं इन मतदाताओं के सम्बंध में कोई आपत्ति हो तो अपनी आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है ।
तहसीलदार एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा बताया गया कि दिनांक 15 / 05 /2018 से 20 /06 / 018 तक बीएलओ द्वारा डोर टू डोर सर्वे कार्य किया जा रहा है। जिसमें मतदाताओं का सत्यापन किया जा रहा है । जिससे समस्त मतदाता अपनी सम्पूर्ण जानकारी बीएलओ को प्रदान करने की अपील की गई । अतः सभी मतदाता बीएलओ को पूर्ण सहयोग करे ।
https://www.physicsfanda.co.in/2018/07/si.html?m=1

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें